बड़ी कारवाई: अजय सिंह हत्याकांड में आठ गिरफ्तार

बड़ी कारवाई: अजय सिंह हत्याकांड में आठ गिरफ्तार



मनियर /बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पिलूई गांव अंतर्गत खेजुरी मोड़ पर लाठी डंडे तथा राड से हुए हमले में अजय कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह की हुई मौत में पुलिस ने 8 लोगों के विरुद्ध मनियर थाने में मुकदमा दर्ज किया है ।मृतक के पुत्र परिवर्तन कुमार सिंह ने अपने दिए गए तहरीर में आरोपियों को नामजद करते हुए बताया है कि  मैं तथा मेरा भाई विशाल कुमार सिंह एवं पिता अजय सिंह खेजूरी मोड़ पर स्थित अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठे हुए थे ।तब तक 8 लोग हाथ में राड रामा लाठी-डंडे लेकर के पहुंच गए ।आरोपियों में से कुछ के ललकारने पर वह हम लोगों को जान से मारने की नियत से मारने पीटने लगे ।मेरे पिता को मरा समझकर वे छोड़कर भाग गए। घायल अवस्था में हम लोग अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवर्तन कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने  धारा 147 148 149 302 523 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । मृतक अजय कुमार सिंह का शव जैसे  ही उनके पैतृक आवास पिलूई में पहुंचा। लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकत्रित हो गयी।कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिए काफी संख्या में आसपास के स्थानों सहित पुलिस बल उपस्थित थी।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।...
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक
तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति
बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश