पखवारे भर बाद भी भाजपा नेता के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा

पखवारे  भर बाद भी भाजपा नेता के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा



सुखपुरा(बलिया)।थाना क्षेत्र के तपनी गांव में  चार जून की रात लाखों रुपये के जेवरात व नगदी भाजपा नेता के घर से चोरी हो गई।लेकिन आज तक इस  चोरी का पर्दा फास  नही हो  पाया।पुलिस कर्मीयों ने मौका पर जाकर खानपूर्ती त़ो किए लेकिन थानाध्यक्ष थाने पर मौजूद रहने के बाद भी मौके पर नहीं गए। तपनी निवासी भाजपा के सेक्टर प्रभारी सुनिल कुमार सिंह के घर से नगदी समेत लाखों रुपया का जेवरात चोरी हो गई।

भाजपा नेता होने के वजह से थाने पर बुधवार की सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हलका दरोगा व कुछ सिपाही मौके पर पहुंच कर जांच की भी खानपूर्ती किए। लेकिन थानाध्यक्ष थाने पर मौजूद होने के बाद भी मौके पर नही गए।यही नहीं पीड़ित से जानकारी लेना भी वह मुनासिब नही समझे। पीड़ित लगातार थाने पर चक्कर लगाता रहा कुछ दिन तो विवेचक छुट्टी पर चले गए। अब उनका स्थानांतरण भी हो गया।सोमवार को एक अन्य उपनिरीक्षक सरफराज खां पीड़ित भाजपा नेता सुनील के दरवाजे पर छान बीन शुरू किया।अब देखना है कि मामले का पुलिस खुलासा कर रही है कि मामला ठण्डा बस्ता में जाएगा। बहरहाल, लोगों को पुलिस के उपर से विश्वास उठ रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

रिपोर्ट- डा.विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक