आपरेटर संग मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा फिर छोड़ा, आक्रोश

आपरेटर संग मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा फिर छोड़ा, आक्रोश



बैरिया (बलिया)। कस्बा स्थित बाजार  के पानी टंकी में तैनात आपरेटर दयाशंकर वर्मा को पानी टंकी में घुसकर मारने-पीटने और चार हजार रुपये छीन लेने के आरोपियों को बैरिया चौकी में तैनात सिपाहियों द्वारा पकड़कर छोड़ देने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं विधायक के निर्देश के बावजूद पुलिस द्वारा इस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं दिए जाने पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा बैरिया पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
आरोप है कि शुक्रवार को एक अपराधी पृष्ठभूमि वाले एक युवक सहित पांच लोग पानी टंकी में घुसकर आपरेटर दयाशंकर वर्मा को मारा-पीटा और चार हजार रुपये छीन लिए।

जब घटना की सूचना दयाशंकर वर्मा द्वारा थाने पर दी गई तब आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले आए और दोनों पक्षों में समझौता कराकर छीने गए पैसे पुलिस वालों ने दयाशंकर को वापस कराना चाहा किंतु दयाशंकर ने पैसे वापस लने से मना करते हुए समझौता करने से इंकार किया और घटना की एफआईआर लिखने का आग्रह किया।
आरोप है कि पुलिस चौकी पर तैनात एक चर्चित सिपाही ने आरोपियों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें छोड़ दिया। इसकी सूचना पीड़ित द्वारा विधायक सुरेंद्र सिंह को दी गई। विधायक ने प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव से तत्काल मुकदमा लिखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर नहीं किया था।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक...
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video