परचून के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

परचून के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान



बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत  चौक शहीद पार्क के समीप स्थित परचून के गोदाम में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कन्हैया अग्रवाल पुत्र बालकृष्ण अग्रवाल कि शहीद पार्क के पश्चिम छोर पर स्थित तीन मंजिला इमारत स्थित गोदाम में परचून का सामान रखा हुआ था।


रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से  दुकान के गोदाम में आग लग गई । लोगों को जानकारी तब हुई जब गोदाम से धुआं निकलता दिखा। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और लगे हाथ  घटना की सूचना अग्निशमन विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल यादव शहीद नगर की सभी चौकियों के प्रभारी निरीक्षक दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। फायर सर्विस के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

By- Mushir Zaidi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद