नेक पहल : हियुवा ने राहगीरों को पिलाया नींबू-जल

 नेक पहल : हियुवा ने राहगीरों को पिलाया नींबू-जल


बलिया । हिन्दू युवा वाहिनी बैरिया इकाई ने मंगलवार को रानीगंज बाजार में भीषण गर्मी के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवम आम जनमानस को गर्मी से राहत के लिए नींबू का शरबत एवम शुद्ध जल पिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी पंकज सिंह जी ने वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा रामदेव केशरी को शरबत पीला कर किया।
तत्पश्चात जिला मंत्री पीयूष सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रभारी मनमोहन तिवारी, संयोजक पंडित भोलू मिश्रा, महामंत्री पंकज सिंह, मंत्री मिथलेश केशरी, मन्नू सिंह, सन्नी सिंह आदि ने आते जाते हजारों राहगिरों को शरबत पिलाया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 4 बजे तक चलता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम सिंह अविनाश, रोहित गोस्वामी, दीपक मौर्य, नागा सिंह, आशुतोष उपाध्याय, विकास सोनी, रितेश, धीरज सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, हर्ष सिंह, सुंदरम , उत्सव, भीम, मनीष, अंकित, मोहित, चंदन, कुंदन, राकेश, नीरज, कृष्णा,आदि लोग उपस्थित रहे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक