रिश्तेदारी में आए तीन युवाओं के लिए काल बनी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, मौत से मचा कोहराम
On



बैरिया /बलिया। कहा जाता है कि काल के क्रूर पंजों पर किसी का बस नहीं चलता, कब किसे कैसे शिकार बनाना यह काल स्वयं निर्धारित करता।है। तभी तो रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवा ऐसे काल के गाल में समा गए जैसे उनकी मौत उन्हें वहां खींच लाई हो।
बहरहाल, बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी हरेंद्र बिंद की पुत्री रूबी की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर महाज निवासी सतन बिन्द के पुत्र अजय बिन्द से तय हुई थी। तय तिथि के अनुसार सोमवार को बारात यादव नगर आई खुशी खुशी सभी कार्यक्रम पूरी रात सम्पन्न हो गया। मंगलवार की सुबह बारातियों व दुल्हन की विदाई चल रही थी। इसी बीच अपने रिश्तेदारी में शादी में बिहार भोजपुर जिला सेमरी थाना क्षेत्र के चकनी गांव निवासी विक्की विन्द (26) व पप्पू बिन्द (25) व दुबहर थाना क्षेत्र के बिंदवा के छपरा निवासी मौसा अवधेश बिन्द (28) सामिल होने आए थे, जो शौच करने के लिए गांव से सटे रेलवे लाइन पर गए। दुर्भाग्य बस रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि 31015 डाउन सियालदह बलिया के चपेट में आ गए। जिससे तीनों युवकों की मौत हो गयी। मौके पर क्षेत्रधिकारी बैरिया उमेश कुमार एसएचओ अनिल तिवारी, एसआई चांद दियर मायापति पाण्डेय पहुँच शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
रिपोर्ट- धीरज सिंह
Tags: जिला ज्वार

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 14:25:16
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...



Comments