हाई स्कूलों के बच्चों का ड्रेस बंद कर सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

हाई स्कूलों के बच्चों का ड्रेस बंद कर सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

                       

#सरकार के फरमान का उप्र सीबेशिसं करेगा विरोध 

बलिया। सरकार के सौतेले आदेशों से सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के सभी शिक्षक व कर्मचारीगण आहत एवं आक्रोशित हैं। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी' ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अब तक हमारे स्कूलों में पढने वाले छात्रों को परिषद की तरह सुविधा दी जाती रही है। जबकि दिनांक 7 जून 2019 का ड्रेस वितरण सम्बन्धी शासन का आदेश हमें अलग-थलग करने की एक साजिश है। जिसके तहत एडेड जूनियर हाई स्कूलों के बच्चों को दी जाने वाली ड्रेस की सुविधा को बंद किया जाना प्रमुख है। ऐसे फरमानों के जरिए सरकार इन विद्यालयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। जब कि सहायता प्राप्त ज़ू०हाई स्कूल भी शिक्षा के अधिकार क़ानून को लागू काराने में अग्रणी है जिसका ज़ोरदार विरोध किया जाएगा। जुलाई माह में स्कूल खुलते ही इसके विरोध में आन्दोलन का रास्ता अख़्तियार होगा। प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया जाएगा कि इस मुद्दे से विभागीय मंत्री जी को भी अवगत कराएं।

 कान्ह जी ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा परिषद से अच्छी दी जाती है और सुविधा मिल जाने से हमारे यहाँ नामांकन अधिक होता है। यही सरकार के आंख की किरकिरी बनी है। चूंकि जिस नेचर के छात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय में होते हैं। उसी नेचर के छात्र परिषद में भी दाखिला लेते हैं। इससे परिषद में छात्र संख्या कम हो रही है। इसी आशय से हमारे छात्रों को दी जाने वाली सुविधा बंद कर दी गई है। सहायता प्राप्त विद्यालयो में शिक्षण कार्य भी बेहतर हैं।जिससे अधिकारी जलन रखते है और हमेशा कुछ न कुछ अड़गा लगाते रहते हैं कहा कि अब हम इसके विरुद्ध एक जुट होकर अपने छात्रों की लड़ाई जो कि नवनिहाल है सरकार की योजनाओं पर इनका भी बराबर का हक़ है लड़ेंगे जिसमे अभिभावक,स्वसेवी संस्थाएँ,अधिवक्ता,सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं अन्य संगठनों को साथ लेकर संघर्ष करेंगे और सुविधा लेकर रहेंगे। किसी भी हालत में उ०प्र०सीनियर बेसिक शिक्षक संघ अपने छात्रों के हक़ को नही छिनने नहीं देंगे ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक
बलिया : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह...
UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय
बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं
24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील