बीएसए पर लगाया अचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

बीएसए पर लगाया अचार संहिता के उल्लंघन का आरोप


बलिया।  भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माले ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से जनपद में हो रही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सौंपे गये ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि जनपद में आदर्श आचार संहिता का अधिकारियों के संरक्षण में उल्लंघन किया जा रहा है और अधिकारीगण भाजपा सरकार की शह पर चूप बैठे हैं।


माले नेताओं ने उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय धरहरा को बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया की शह पर भाजपा के झण्डे के रंग में रंगा गया है और आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसको मिटवाया/पुतवाया नहीं जा रहा है जबकि यह विद्यालय बलिया-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर ही स्थित है। भाकपा माले नेताओं ने ई-मेल और ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 से मांग की है कि उक्त विद्यालय की दिवार जो भाजपा के झण्डे के रंग में रंगा गया है उसको मिटवाया व पुतवाया जाये और सम्बन्धित अधिकारी के विरू( कार्यवाही की जाये।


ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिला सचिव लाल साहब, लक्ष्मण यादव, जय राम चौहान, राजू राजभर, शिवविलाश साह,यूसूफ, जैनुद्दीन, उमाशंकर पटेल, सन्तोषी तुरहा, खैरूल बसर, सादिक अली, धमेन्द्र कुमार, रामप्रवेश शर्मा, टिंकू, सिहासन पटेल, विनय खरवार आशा देवी, लिलावती,  कमला प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक