फरमाइशी फ़िल्मी गीत को लेकर भिड़े घराती- बाराती

फरमाइशी फ़िल्मी गीत को लेकर भिड़े घराती- बाराती

सिकंदरपुर /बलिया। थाना क्षेत्र के मूईया मझवलिया गांव में पिछली रात आई बारात में फरमाइशी गीत गाने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में हुआ। मूईया मझवलिया निवासी स्वर्गीय जयराम की पुत्री ख़ुश्बू की बारात बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से आई हुई थी। द्वारपूजा के समय बाराती पक्ष के लोग बज रहे डीजे पर एक गाने की फरमाइश की तभी घरातियों द्वारा दूसरे गाने की फरमाइश की गई। जिससे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिससे घराती पक्ष के दशरथ कुमार (20), अंजनी कुमार (22) व सुनील कुमार (18) पुत्र रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होने के बाद बरात पक्ष के लोग अपने साधनों से चुपके से निकल गए। जबकि घायलों को घराती पक्ष के लोग न्यू पीएचसी नवानगर लेकर गए जहां पर उनका इलाज हुआ।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली