क्रिकेट प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबले में सिंहाचवर विजयी

क्रिकेट प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबले में सिंहाचवर विजयी

गड़वार(बलिया)।  क्षेत्र के जिगनी ख़ास स्थित खेल मैदान पर चल रही जय बजरंगबली क्रिकेट चैंपियन शिप प्रतियोगिता में लक्ष्मणपुर पुर और सिंहाचवर के बीच मैच खेला गया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य(प्रतिनिधि) एवं समाजसेवी अरविन्द कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।लक्ष्मणपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए   निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाये।लक्ष्मणपुर की टीम की तरफ से राजकुमार ने 24 रन बनाए और मैक्सवेल  ने 18 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंहाचवर की टीम ने खेल का रोमांच बढ़ा दिया और 8 ओवर में 84 रन बनाकर मैच को जीत लिया।अनुज को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। मैच के उद्घोषक शैलेंद्र सिंह और ईश्वर तिवारी रहे।राजेश यादव,आशिष कुमार बंटी, राकेश यादव,संजीव चौरसिया, प्रवीण आदि का योगदान सराहनीय रहा।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार