ईद के जश्न मैं गरीब-गुरबों का रखें ख्याल

ईद के जश्न मैं गरीब-गुरबों का रखें ख्याल

गड़वार(बलिया)। बुधवार की सुबह 7:30 बजे स्थानीय ईदगाह में सभी मुस्लिम बन्धुओं ने इमाम मुहम्मद शमी साहब के पीछे हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की। इस अवसर पर इमाम साहब ने बताया कि एक माह पाक रमजान के रोजे के एवज में अल्लाह ने ईद की खुशी मनाने का तोहफा अता फरमाया है।अल्लाह फरमाते है कि जब रोजेदार रोजा रखता है और अल्लाह की इबादत करता है तो उस घड़ी मैं बंदे के बिल्कुल करीब रहता हूँ।उन्होंने कहा कि ईद की खुशी मनाने में गरीब गुरुबा का विशेष ख्याल रखें,ईद की वास्तविक खुशी तभी है जब हम समाज के हर व्यकितयों को खुशी पहुंचाए।नमाज खत्म होने के बाद खुतबा हुआ और सभी नमाजियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया।इस मौके पर थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक मय फोर्स सहित क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।गांव के अन्य धर्मों के गणमान्य नागरिक भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।साथ ही देश मे अमन चैन और खुशहाली के लिये मुस्लिम बन्धुओ ने दुआ किया।उपस्थित लोगों में विशेष रूप से हाजी सिराजुद्दीन खान,हाजी इलियास,हाजी मुर्सलीन,सदर नियाज खान,शाहनवाज खान,बदरे जमा,मुन्ना कुरेसी,शमसाद उर्फ चुन्नू,ददन राम,अंजनी गुप्ता,ममनून अख्तर,तसुवर अली,आमिर आदि सैकड़ों मुस्लिम बन्धु    रहे।


रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद