मायावतीने हार के लिए सपा पर फोड़ा ठीकरा, कहा- अकेले लड़ेंगे उपचुनाव

मायावतीने हार के लिए सपा पर फोड़ा ठीकरा, कहा- अकेले लड़ेंगे उपचुनाव

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले उपचुनावों में अकेले लड़ेगी। उन्होंने महागठबंधन की कमियों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सपा का बेस वोट उनकी ही पार्टी को नहीं मिला। नतीजे बहुत कुछ सोचने को मजूबर करते हैं। गठबंधन को यादव वोट नहीं मिला। सपा के लोगों ने अच्छा मौका गंवा दिया। सपा में भीतरघात हुआ है। उनके मजबूत उम्मीदवार भी हारे हैं।

यहां देखें टि्वट-http://v.duta.us/v2C5kQAA

मायावती ने कहा, 'यह एक स्थायी विराम नहीं है। यदि हम भविष्य में महसूस करते हैं कि सपा प्रमुख अपने राजनीतिक कार्य में सफल होते हैं, तो हम फिर से एक साथ काम करेंगे। लेकिन अगर वह सफल नहीं होते हैं, तो हमारे लिए अलग से काम करना अच्छा रहेगा। इसलिए हमने अकेले उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।'
उन्होंने कहा, 'जब से सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। मैं राष्ट्र के हित में हमारे सभी मतभेदों को भी भूल गई और उन्हें सम्मान दिया। हमारा संबंध केवल राजनीति के लिए नहीं है, यह हमेशा के लिए जारी रहेगा। हालांकि, हम राजनीतिक मजबूरियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। समाजवादी पार्टी के 'यादव' समुदाय के आधार वोट ने पार्टी का समर्थन नहीं किया। यहां तक कि सपा के मजबूत दावेदार भी हार गए।'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश