किन्नर बन करता था महिलाओं से छेड़खानी,गिरफ्तार

किन्नर बन करता था महिलाओं से छेड़खानी,गिरफ्तार


मुंबई। कांदीवली पूर्व के समता नगर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो किन्नर बन महिलाओं संग छेड़छाड़ करता था और भीख मांगने के नाम पर लोगों से लूटपाट करता था।
समता नगर पुलिस ने गोलाई नगर, कलवा के रहने वाले सुभाष जगन सनीसे(50) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह किन्नर का भेष बनाकर कांदीवली इलाके में भीख मांगने का काम करता था। यह अक्सर आशीर्वाद देने के नाम पर महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करता था।



वारदात कांदीवली पूर्व के ठाकुर विलेज की है।  इलाहाबाद बैंक के सामने सिंग्नल पर सुभाष जगन भीख मांगने के लिए आया था, उसके साथ कुछ अन्य किन्नर भी थे। भीख मांगने के दौरान आरोपी सुभाष ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला को उसके किन्नर न होने का शक हुआ और महिला ने समता नगर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर इससे पूछताछ की तो इसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 
पूछताछ में उसने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके 6 बच्चे हैं। जिसमें सभी लड़के है। 4 बच्चे स्कूल जाते है और 2 मां के पास रहते है। उसे आईपीसी की धारा 354 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक