मोदी' की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मोदी' की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


'
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने शुक्रवार को पीएनबी घोटाले के सिलसिले में नीरव मोदी की पत्नी एमी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में ईडी ने नई चार्जशीट दायर की थी। इसमें पहली बार नीरव मोदी की पत्नी एमी का नाम भी शामिल करते हुए उसे आरोपी बनाया है।
ईडी की चार्जशीट में नीरव के परिवार के अन्य सदस्य भी आरोप
चार्जशीट में ईडी ने दावा किया था कि एमी ने अमेरिका में दो प्रॉपर्टी खरीदी हैं। एजेंसी ने कहा था कि नीरव मोदी ने अमेरिका के सेंट्रल पार्क में 3 करोड़ डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपए) में दो प्रॉपर्टी खरीदी और बाद में उन्हें पत्नी एमी के नाम ट्रांसफर कर दिया।




ईडी ने मोदी के नाम दर्ज कंपनियों के अलावा सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उसके परिवार के कई सदस्यों निशाल मोदी, नेहल मोदी, पूर्वी मोदी, एलियास मेहता के नाम भी लिखे हैं। ईडी ने दावा किया है कि नीरव मोदी के परिवार के सदस्यों ने धोखाधड़ी में उसका साथ दिया।
13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। वहां हीरे का बिजनेस भी कर रहा है। भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट