दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

सिकंदरपुर, बलिया। बलिया मार्ग के गांधी इंटर कॉलेज के पीछे बुधवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय बदरु सलाम सुबह में अपनी निजी बाइक से सिकंदरपुर बाजार करने के लिए आ रहे थे। कि वह जैसे ही गांधी इंटर कॉलेज की समीप पहुंचे सिकंदरपुर की तरफ से तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उनके बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। बदरु वही गिरकर घायल अवस्था में छटपटाने लगे तभी मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल बदरु को किसी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले थाने ले आई। बदरु के मरने की खबर जैसे ही उनके परिजनों को लगी परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वह तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच गए। बदरुद्दीन के चार पुत्र और एक पुत्री है। वह परिवार में अकेला कमाने वाले व्यक्ति था। उसके मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने जप्त बाइक के नंबर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट