हादसे को दावत रहे जर्जर विद्युत तार, विभाग उदासीन

हादसे को दावत रहे जर्जर विद्युत तार, विभाग उदासीन

सुखपुरा(बलिया)। क्षेत्र के कई गांव में जर्जर और लटके विद्युत तारों की तरफ विभाग की उदासीनता कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।समीपवर्ती ग्राम हरिपुर में प्राथमिक विद्यालय के समीप से गुजर रहे लटके,ढीले और जर्जर विद्युत तार कभी भी शिक्षकों एवं बच्चों पर आफत बनकर कहर बरपा सकते हैं। बार-बार अनुरोध के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों से लगाएत अधिकारियों तक के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।लगता है कि विभाग भी किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्त द्वारा विभाग के उच्चाधिकारी से इसकी शिकायत के बावजूद अधिकारी एवं कर्मचारी मौनी बाबा बने बैठें हैं।गांव के लोगों का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने के पूर्व यदि जर्जर एवं ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त नहीं किया जाता तो हम अपने बच्चों को विद्यालय में पठन-पाठन के लिए कतई नहीं भेजेंगे।ग्राम प्रधान मनीष सिंह ने एक बार पुनः विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इसके तरफ आकर्षित किया है ।


रिपोर्ट डाक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश