समर कैंप में नौनिहाल सीखेंगे डांस, एक्टिंग एवं पेन्टिंग का हुनर

समर कैंप में नौनिहाल सीखेंगे डांस, एक्टिंग एवं पेन्टिंग का हुनर


बलिया। संकल्प के  तत्वाधान में आयोजित होने वाले समर कैंप का उद्घाटन 21 मई को सुबह 9.00 बजे अमृत पब्लिक स्कूल, अमृत पाली में होगा। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला समर कैंप 21 मई से शुरू हो रहा है । संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने इस संदर्भ में बताया कि 21 मई से 15 जून तक चलने वाले इस 25 दिवसीय कैंप में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को एक्टिंग,  डांस ,  म्यूजिक ,  पेंटिंग क्राफ्ट एवं योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उनके व्यक्तित्व  को निखारा जाएगा।  उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टी में समर कैंप बच्चों के लिए सौगात की तरह है। पूरे साल होमवर्क , ट्यूशन और टीचर की डांट डपट से ऊब चुके बच्चों के लिए समर कैम्प एक रिफ्रेशमेंट की तरह होता है।  खेल खेल में बहुत कुछ सीखने का अवसर देता है यह  कैंप । उन्होने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है । कैम्प के समापन पर बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम 'जश्ने बचपन ष् का आयोजन होगा तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा ।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा