तो आप बताईए क्या यही प्यार है...?

तो आप बताईए क्या यही प्यार है...?

रायबरेली। जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बीती रात यानी मंगलवार को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में अचानक पहुंच गया। दो साल प्रेम प्रेसंग के बाद प्रेमिका को किसी और युवक की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो उठा। मौके पर ही दुल्हन को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। 
प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी 
मामला बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावा मौरावा मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव का है। यहां मंगलवार को पुत्तीलाल के बेटी 22 वर्षीय पुत्री आशा की शादी कुशहरी नवाबगंज उन्नाव से हो रहा थी। इसी बीच प्रेमी बृजेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जागेश्वर मौके पर पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो गया। जयमाल के बाद ग्रुप फोटो का कार्यक्रम चल रहा था। तभी प्रेमी ने डबल बैरल बंदूक से प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद लोगों को आगाह कराते हुए बंदूक की नाल अपने गले पर रखकर खुद को भी गोली मार ली। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद