वोटरों को आज लुभायेंगे ‘माडल’ बूथ

वोटरों को आज लुभायेंगे ‘माडल’ बूथ

'
बलिया। नगर पंचायत रेवती के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने भारतीय लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन मंे नगरवासीयों को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है। श्री सिंह ने बताया कि इस बार नगर पंचायत में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व उपजिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या-386, 387, 388 व 389 तथा उसी परिसर में स्थापित प्राथमिक विद्यालय शहीद स्मारक  के बूथ संख्या-390, 391 व 392 को माडल बूथ बनाया गया है, जहां वोट करने आये मतदाताओं को छाया प्रदान करने हेतु टेन्ट, कुलर, पंखा, आरओ पानी, प्रत्येक बूथ पर जाने के लिए दिशा सूचक, बूथ की जानकारी के लिए कर्मचारियों की तैनाती के अतिरिक्त शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिको के लिए विशेष रूप से व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। माडल बूथ को आकर्षक गेट, गुब्बारा, मतदाता जागरुकता सम्बंधी पोस्टर, सेल्फी कर्नर आदि से आकर्षक सजावट की गई है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली