......और ग्रामीण दुल्हें को बनाया बंधक

......और ग्रामीण दुल्हें को बनाया बंधक


रसड़ा/बलिया। कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती गांव से गांजे बाजे के साथ धूम धाम से शुक्रवार की शाम रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के ही  एक गांव में  देर रात पहुंची जहां  बरातियों का  जलपान  द्वारपूजा जयमाल व शादी की सभी  रस्में हिन्दू मान्यताओं के अनुसार  शनिवार को सुबह भोर तीन बजे  तक सम्पन हुआ। तभी अचानक यूपी डायल 100 दरवाजे पर पहुंची और बतलाया कि लड़का शादी शुदा है और लड़की थाने में बैठी है। फिर क्या हुआ पूरा माहौल जहां खुशी का था वहीं पल भर में माहौल गर्म हो गया और देखते देखते सभी बरातियों सहित दुल्हे को बंधक बना लिया। बड़े बुजुर्गो के निर्देश पर सभी बारातियों को छोड़ दुल्हे सहित परिवार वालों बंधक बनाकर रखा गया। मामला  रसड़ा कोतवाली पहुंचा है,जहां दोनों पक्षों घंटों पंचायत के रजामंदी के बाद शादी का खर्च व दहेज का तीन लाख रुपए नगदी वापस करने पर दुल्हा को आजाद किया गया।

रिपोर्ट-पिंटू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर