सब जूनियर कराटे चैम्पियनशीप के लिए बलिया के खिलाड़ी चयनित

सब जूनियर कराटे चैम्पियनशीप के लिए बलिया के खिलाड़ी चयनित


बलिया। कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सब जूनियर 14 साल के अंदर तक के खिलाड़ियों का आगरा में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 मई तक आगरा में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बलिया कराटे एसोसिएशन के बालक-बालिकाओं को भी चयनित किया गया है, जिनमें 11 वर्ष आयु वर्ग में श्रेया गुप्ता के अलावा बालक वर्ग में आदित्य कुमार, आदर्श तिवारी, गुलाम वारिस शामिल है। जबकि 12 वर्ष आयु वर्ग में तृप्ति पाठक, खुशी प्रजापति तथा बालक वर्ग में अतुल प्रेम नारायण, मणिशंकर सिंह, आदित्य दुबे,  करण सिंह, गौरव सिंह शामिल है। इसके अलावा 13 वर्ष आयु वर्ग में  अभिनव कुशवाहा का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को बलिया कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन डा. कुंवर अरुण सिंह, अध्यक्ष डा.   अभिनव नाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल एवं बलिया सोतो कान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ ने  शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना दी है। एसोसिएशन के सचिव सैनसुई एलबी रावत ने बताया कि जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाएगा, वह दिल्ली में होने वाले तालकटोरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 से 13 जून तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।  टीम के कोच कमल यादव, मैनेजर वारिस अली तथा नकुल रावत होंगे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली