विधायक उमाशंकर ने भाजपा पर बोला हमला, मांगा अतुल के लिए वोट

विधायक उमाशंकर ने भाजपा पर बोला हमला, मांगा अतुल के लिए वोट




रसड़ा(बलिया): पूर्वांचल के पूर्वी छोर पर बसा बलिया ज़िला मुख्यालय से 35 किलोमीटर रसड़ा का ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सपा बसपा गठबन्धन का संयुक्त जन सभा में गठबन्धन प्रत्याशी अतुल राय के समर्थन में हुंकार भरी। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को सविधान विरोधी करार देते हुए अतुल राय को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप मढ़ा। इस कार्यक्रम के  बतौर मुख्य अतिथि स्टार प्रचारक विधायक उमाशंकर सिंह ने भाजपा की जुमलों पर जमकर हमला बोला। कहा की भाजपा  हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर सत्ता हथियाने में लगी है। देश मे सबसे बड़ा हमला नोटबन्दी को करारा दिया। भजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते होते कहा की देश एवम प्रदेश की अपनी सरकार रहने के बावजूद एक भी विकास की योजना बता दे। कहा की सरकार मेडिकल कालेज दे मैं अपनी  जमीन देने को तैयार हूं। इस क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार ने छलवा किया है। कहा की अतुल राय की जीत मेरी जीत है। सर्व समाज का हित सपा बासपा गठबन्धन में है। इस मौके पर सतीश सिंह, बीरबल राम, विजय शंकर यादव,  नुरुल बशर अंसारी, अनिल सिंह, इनल सिंह, पुरुषोत्तम यादव, राजेश उपाध्याय,  संतोष पाण्डेय, सुशीला राजभर,  आदि लोगो ने विचार ब्यक्त किया। हालांकि की समय सीमा खत्म होने के कारण दर्जनों नेताओं का भाषण का मौका नहीं मिला । अध्यक्षता कालका यादव एवम संचालन विनोद राम ने किया। 


 रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद