दूल्हे को ले जा रही कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर

 दूल्हे को ले जा रही कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर


चितबड़ागांव, बलिया। बलिया- मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर चित बड़ागांव थाने से पश्चिम 50 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह 7:30 बजे गाजीपुर की तरफ तीव्र गति से जा रही दूल्हे के गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल बलिया भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया।


 जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 4 मालवीय नगर निवासी कुबेर तिवारी (51 वर्ष) एवं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव निवासी अखिलेश गुप्ता (32 वर्ष) सोमवार सुबह मोहम्मदाबाद से अपने घर वापस आ रहे थे इसी बीच थाने से थोड़ी दूरी पर एक तीव्र गति से जा रही दूल्हे की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। गाड़ी के धक्के से कुबेर तिवारी की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई थी और अखिलेश गुप्ता का भी सर फट गया था और बुरी तरह जख्मी था। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया एवं उन्हें सदर अस्पताल बलिया इलाज के लिए भेज दिया गया।


रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक