कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : पूजा

कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : पूजा



बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में स्थित घाघरा के तटवर्ती गांव आज कटान की समस्या से जूझ रहे है। पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन की घुट्टी पिलाकर यहां की जनता को छलने का काम किया है। यही कारण है कि  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कटान की समस्या सुरसा की तरह मुँह खोले खड़ी है। उक्त बातें प्रगतिशील समाज वादी पार्टी (लोहिया) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार  श्रीमती पूजा पाण्डेय ने कही। वे शनिवार को नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।


श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता अगर उन्हें अवसर देती है तो प्राथमिकता के आधार पर कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से भी कार्य किया जायेगा। ताकि इलाका ही लोग पलायन को मजबूर न हो सके। इसके लिए लोकसभा क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए सार्थक पहल की जायेगी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने तथा उसका विकास करने की बात करते हुए कहा कि अवसर मिलने पर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में  सुधार के सार्थक प्रयास किए जायेंगे। इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं से महरूम गांवों को मूलभूत जरूरतों से अच्छादित किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में प्रसपा प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र में हुनर और प्रतिभा की कमी नहीं ज़रूरत उसे उचित मंच देने की है। अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और इलाके में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रेसवार्ता के दौरान शहंशाह अब्बी, मोहम्मद रब्बानी, नीरज सिंह गुड्डू, पिंटू तिवारी, दिनेश लाल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन