एसपीजी ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

एसपीजी ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा


बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 मई को होने वाली जनसभा को लेकर जिला प्रशासन के साथ दिल्ली से आए एसपीजी के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कार्यक्रम स्थल माल्देपुर में डीएम भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने आयोजकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। एसपीजी के अधिकारियों ने आयोजक व उनके सहयोगियों से कहा कि हर हाल में 13 मई को फील्ड तैयार कर लें। साथ ही पानी की व्यवस्था, टायलेट की व्यवस्था आदि मुकम्मल होनी चाहिए।


अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि हेलीपैड पर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था मानक के अनुसार होनी चाहिए। धूल ज्यादे न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव कराने को कहा। पुलिस व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक से एसपीजी के अधिकारी ने कहा कि ले-आउट के अनुसार प्लानिंग कर लें। किसकी ड्यूटी कहां होगी, उसकी एक प्रति उपलब्ध करा दें। वहीं जिलाधिकारी से कहा कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दें। अप्रोच मार्ग को ठीक कराने को भी कहा। सीएमओ को एंबुलेंस की व्यवस्था व जरूरी दवाओं के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा