खाना बनाते समय फटा रसोई गैस का सिलेंडर, आग से खाक हुई बिंद बस्ती

खाना बनाते समय फटा रसोई गैस का सिलेंडर, आग से खाक हुई बिंद बस्ती



मुरलीछपरा/ बलिया। क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के बिंद बस्ती में करीब पौने सात बजे भयंकर आग लग गई।जिससे करीब 150 से ज्यादा रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। सूचना पर पुलिस पहुँच गई है।

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम पंचायत के बिन्द के बस्ती में करीब पौने सात बजे शाम को चईत पासवान के गैस सिलिंडर पर घर खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से लगी आग से अशोक, रघुबर, जितेंद्र, चंडेश्वर, रामेश्वर, राम ईश्वर, जालिम, लक्ष्मण, कंगलु बिंद, रामचन्द्र सहित पूरा बस्ती के लगभग डेढ़ सौ से भी ज्यादा रिहायशी झोपड़ियां पक्के घर और उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि इसमें लाखों रुपयों के साथ ही जान माल का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर 100 नम्बर के अलावा पुलिस बल पहुँच गया था। सूचना के दो घंटे बाद तक अग्नि शमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुँच पाई थी।ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का असफल प्रयास किया गया। कुछेक परिवार अपना सामान निकालने में सफल भी रहे। ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव मौके पर पहुँच  उच्चाधिकारियों को सूचना के बाद स्थिति का जायजा ले रहे थे।

 रिपोर्ट विद्याभूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव