अजब प्रेम की गजब दास्तां, पति को छोड़ आशिक संग लिये सात फेरे

अजब प्रेम की गजब दास्तां, पति को छोड़ आशिक संग लिये सात फेरे

बांसडीह/बलिया। मंगलवार को इलाके में अजब प्रेम की गजब दास्तां देखने को मिली,जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति को छोड़ पुलिस के हस्तक्षेप से सैदनाथ महादेव मंदिर, सक्करपुरा में अपने आशिक संग सात फेरे लिये। जानकारी के अनुसार, शोभा (20) निवासी जिगनी थाना मनियर का प्रेम संबंध गूड्डू पुत्र परमात्मा निवासी पहियाँ थाना बांसडीह से था। कुछ दिन बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2018 को रामजीत बाबा मंदिर बड़ागांव में प्रेम विवाह कर लिया। इस बीच शोभा के मां-बाप ने उसकी शादी कहीं अन्यत्र कर दिया, लकिन लड़की के ससुराल में भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा और वहां भी आशिक का फोन जाता रहा। एक दिन शोभा ने पूरी व्यथा अपने ससुराल वालों को बताया। जिसे सुन ससुराल वालों ने लड़की को बाइज्जत उसके गांव वापस पहुंचा दिया। इधर पहियाँ निवासी पूर्व पति प्रेमी अपनी दुसरी शादी की तैयारी में था। इसकी जानकारी होते ही तिलक के बाद शोभा ने अपने आशिक पति की शादी रोकवाने के लिए काफी हाथ पैर चलाये ,लेकिन सफलता नहीं मिली। पंचायत के बाद कोई फैसला पक्ष में नहीं होने पर माशूका ने बांसडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले को गंभरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने आरोपी गूड्डू निवासी पहिया को थाने मंे बुलाया और मामले से क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को अवगत कराया। यह भी बताया कि लड़की का मायका मनियर थाने में पड़ता है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर दोनों को मनियर थाने मंे भेजा गया, जहाँ पंचायत के बाद दोनों राजी खुशी सैदनाथ महादेव मंदिर मे एक दूजे के हो गये। जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इस मौके पर लड़का पक्ष से पिता परमात्मा, लडकी पक्ष से लडकी की मां, बृजेश, मनीष कुमार, प्रधान जिगनी श्याम बिहारी राजभर, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट प्रदीप कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार