ब्लॉक प्रमुख के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
On



रेवती/ बलिया। पन्दह ब्लाक की ब्लाक प्रमुख साधना पाण्डेय के असामयिक निधन पर शनिवार के दिन स्थानीय विकास खंड प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सादा जीवन उच्च विचार के तर्ज पर अपने जीवन का निर्वहन करती थी।बहुमुखी प्रतिभा की धनी तथा मृदु व्यवहार वाली स्व.श्रीमती पाण्डेय का सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में असामायिक निधन हो गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।इस अवसर पर बीडीओ वीर भानु सिंह,पूर्व प्रमुख पदुमदेव पाठक, राम नारायण कुशवाहा, शंभू नाथ गुप्ता, कौशल ओझा, मुमताज हुसैन अंसारी, राजकुमार जी आदि रहे।
रिपोर्ट। अनिल केसरी
Tags: गांव जवार

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 14:25:16
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...



Comments