पारिवारिक कलह से ऊब कर ट्रेन के आगे कूदा अधेड़

पारिवारिक कलह से ऊब कर ट्रेन के आगे कूदा अधेड़


रसड़ा (बलिया)। इंदारा फेफना रेल प्रखंड अंतर्गत मंगलवार की शाम 7 बजे डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के सामने  अधेड़  हरिगौड पुत्र उम्र (68) स्व दुबंर गौड़  निवासी शाहपुर जकरिया निवासी थाना कोतवाली रसड़ा   ने आत्म हत्या करने की कोशिश की। जिससे अधेड़ गंभीर रूप ले घायल हो गया और दाहिने पैर कट गया।  आनन-फानन में चौकी प्रभारी आनन्द सिंह घटना स्थल पर पहुंचे तब तक जयशंकर राठौर चौकी इंचार्ज संवरा डायल 100 लेकर पहुंच गए और यूपी डायल से  सदर अस्पताल पहुंचाया बलिया चिकित्सकों ने उपचार कर देर रात वाराणसी रेफर किया।  प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार साइकिल चला कर रेखहा गांव के समीप डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस  ट्रेन जैसे ही पहुंचने वाली थी।  तभी  अधेड़ ने रेल लाइन के बीच शर्ट खोलकर  आ  गया यह देख ग्रामीणों  ने  चीख पुकार करने लगे। चालक  ने  अधेड़ को इंजन की चपेट में आते ही चालक ने चिलकहर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।  वहीं आरपीएफ चौकी प्रभारी व चौकी प्रभारी संवरा जयशंकर राठौर के साथ मौके पर पहुंच गए और  अधेड़ को बाहर अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी अस्पताल रेफर कर दिया। अधेड़ ने किन कारणों से आत्म हत्या करने की कोशिश की यह ज्ञात नहीं हो सका। मगर प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अधेड़ घायल होने के बाद कह रहा था इस दुनिया में मेरा कोई नहीं है बहू बेटा के कारण  जाना चाहते थे भगवान के घर  लोगों के बीच रेलवे सुरक्षा बल व यूपी पुलिस की इस मानवता का चर्चा रहा काश सभी लोगों में सद्बुद्धि आ जाती।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक