पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत

पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत



सिकन्दरपुर (बलिया)। सिकन्दरपुर- बलिया मार्ग पर स्थित घुरी बाबा का टोला के समीप मंगलवार की देर रात करीब 11 वजे बाइक सवार दो युवक और फल लदी पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात सोनू पुत्र विरेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी उसुरी व मुन्ना यादव पुत्र स्व० मोतीलाल यादव उम्र 45 साल निवासी घुरी बाबा का टोला सिकन्दरपुर से वापस अपने घर को जा रहे थे, बाइक  सोनू चला रहा था, बाइक सवार दोनो युवक जैसे ही घुरी बाबा टोला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही फल लदी पिकअप मे आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर के बाद फल लदी पिकअप मौके पर ही पलट गई, मौके का फायदा उठाकर पिकअप ड्राइवर फरार हो गया,आननफानन मे स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहां पर चिकित्सक ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया, वही गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया जहां से चिकित्सक ने सोनू की गंभीर स्थिति को देखतें हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे मे लेकर थाने भिजवाया वही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश