सस्पेंस खत्म : 'सनातन' देंगे बीजेपी के 'मस्त' को चुनौती

सस्पेंस खत्म : 'सनातन' देंगे बीजेपी के 'मस्त' को चुनौती




बलिया। लम्बे समय से बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिये समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रही अटकलबाजी पर रविवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पूर्ण विराम लगाते हुए पूर्व विधायक सनातन पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बता दे कि आजतक बलिया लोकसभा से कभी भी ब्राह्मण को जीत नहीं मिली है ।  सबसे पहले सन उन्नीस सौ सत्तावन में बलिया लोकसभा सीट से राम नगीना मिश्र चुनाव लड़े थे , लेकिन तब कांग्रेस के राधाकृष्ण चुनाव जीते थे।
इसके बाद पूर्व पीएम स्व.चंद्रशेखर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने  1998 में और 1999 में रामकृष्ण मिश्र को प्रत्याशी बनाकर जोरदार टक्कर दी थी लेकिन चन्द्रशेखर के आभामंडल के चलते रामकृष्ण मिश्र को हार का सामना करना पड़ा था । इस चुनाव में चन्द्रशेखर को 235946 मत मिले थे ( 38.09 प्रतिशत) वही रामकृष्ण मिश्र को 180271 मत(29.1 प्रतिशत ) मिला था । इस चुनाव में 48.9 प्रतिशत मतदान हुआ था ।अबकी बार सपा बसपा गठबंधन ने ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर बलिया सीट पर ब्राह्मण का झंडा फहराने का जोरदार प्रयास किया है । ब्राह्मण प्रत्याशी के आ जाने से बलिया लोक सभा की लड़ाई रोचक हो गयी। अब बतौर गठबंधन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह मस्त को चुनौती देंगे।
विदित हो की बलिया लोकसभा सीट में इस समय तकरीबन 1768271 मतदाता है। जो आगामी उन्नीस मई अपने रहनुमा का चुनाव करेंगे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी