अग्निदेव के कोप से धधक उठा हुसेनाबाद, वृद्ध की मौत

अग्निदेव के कोप से धधक उठा हुसेनाबाद, वृद्ध की मौत



सहतवार/बासंडीह (बलिया)। रविवार की दोपहर क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव स्थित आनंद नगर नई बस्ती गांव में लगभग 12:00 बजे करीब अज्ञात कारणों से लगी आग में 23 परिवारों की 26 रिहायसी झोपड़ी जलकर राख हो गई वहीं एक वृद्ध की जलकर मौत एवं एक बच्ची की मामूली रूप से झुलस गई। वाक्या उस समय हुआ जब नरेश गोंड़ अपने पलानी में सोए थे कि अचानक उनकी पलानी से आग की लपटें उठने लगी  नथुनी गोंड़ की 2 रिहायशी झोपड़ी सहित गृहथी एवम खाने पीने का सारा सामान जल कर राख हो गया।

 अभी  लोग कुछ  समझ पाते आग ने विकराल रुप धारण कर बगल के राजू 2 रिहायसी झोपडी  एवम गृहस्थी का सारा सामान हरिराम गोंड़ 2 नथुनी एक, मुना गोंड़ एक, शंकर गोंड़ एक, नहक राजभर एक, शिवानंद एक, भुनेश्वर एक, देवनारायण एक ओम प्रकाश एक, जीऊत  पलानी व 6 बकरी, हृदय एक, पंचानंद राजभर एक, तूफानी एक, सुखारी एक, हवलदार एक, पंचानंद एक, जीउत राजभर एक, नथुनी एक, मुन्ना दुसाद एक  एवं मुना हरिजन एक  की प्लानी सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वही नरेश गोंड़ 80 वर्ष की जल कर मौत हो गई व काजल मामूली झुलस गयी। वही जीउत राजभर की 6 बकरिया भी जलकर राख हो गई इस घटना को सुन क्षेत्र के बांसडीह रोड, बांसडीह कोतवाली एवं सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित गाव की मदद से आग पर किसी तरह  काबू पाया गया अग्निपीड़ित परिवार आसमान के नीचे जीवन यापन के लिए मजबूर है । सूचना पा कर उपजिलाधिकारी आनपुरणा गर्ग सीईओ  अशोक सिंह तहसीलदार  शिवसागर दुबे एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है वही पुलिस शव को पोस्टमार्डम के लिए बलिया भेज दिया।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे/प्रदीप कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक