'आर्यन' की सफलता से परिजन गद-गद

'आर्यन' की सफलता से परिजन गद-गद



सहतवार ( बलिया)। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 7 निवासी आशुतोष वर्मा के पुत्र ने हाई स्कूल में 90℅अंक पाकर पूरे गाँव का नाम रोशन किया है। लड़के के अच्छे अंक से पास होने से उसके माता पिता की खुशी की का ठिकाना नहीं है।
    बताया जा रहा है कि नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं 7 निवासी आशुतोष वर्मा का पुत्र आर्यन वर्मा जिसका रोल नं 2267501 है। सहतवार नगर पंचायत सर्वोदय इण्टर कालेज मे हाई स्कूल का छात्र है। आज जब हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ तो उसका 600 में 541 नम्बर आया। जिसको देखकर परिवार के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी।
   आर्यन से इस बाबत पुछने पर बताया कि मेरे पिताजी मेहनत मजदूरी करके मुझे पढ़ने के स्कूल की फीस व कापी किताब का इन्तजाम करते थे। मुझको पढाने मे माता पिता की अहम् भूमिका रही है। मैं एक एक पैसा की कीमत समझ कर मन लगाकर पढ़ता था ताकि आगे चलकर परिवार की स्थिति ठीक कर सकूँ। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि आगे चलकर इन्जिनियर की पढ़ाई करुँ और इन्जिनियर बनूँ, ताकि  परिवार की स्थिति ठीक हो सके। हमारी एक बहन अमृता है, जो कक्षा 7 में सर्वोदय स्कूल में पढ़ती है और माँ सुभावती देवी है।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश