दिल्ली से लखनऊ तक बस बलिया ही बलिया

दिल्ली से लखनऊ तक बस बलिया ही बलिया


रसड़ा/बलिया। पूर्वांचल के पूर्वी छोर पर बसा बलिया यूं तो हमेशा चर्चा में रहता है। मगर इन दिनों बलिया की चर्चा दिल्ली से लखनऊ तक हो रही है। कारण लोकसभा चुनाव है। कभी देश को प्रधानमंत्री देने वाला बलिया  लोकसभा सीट सही मायनों में अपने रहनुमा की बांट देख रहा है। जहां एक ओर चुनावी रणभूमि में राजनैतिक दल एक दूसरे के सामने खड़े  है वही पूर्वांचल के बलिया लोकसभा क्षेत्र-72 सीट से भाजपा के अलावा किसी भी अन्य पार्टी के उम्मीदवार अभी तक मैदान में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। यहीं घटना बलिया को लखनऊ वाया दिल्ली चर्चा में रखे है।

विदित हो कि सोमवार से नामंकन शुरु हो गयी,लेकिन दुर्भाग्य की बलिया लोक सभा से भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा उनके सामने अभी तक किसी भी अन्य पार्टियों ने अपने किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। सोमवार दिन पंडितों के अनुसार शुभ नहीं होने के कारण किसी ने नामांकन नहीं किया।  वही भाजपा प्रत्याशी के सामने इस चुनावी रणभूमि से लड़ेगा खुद को जनता के बीच रख कर प्रचार प्रसार और जनसम्पर्क में जी जान से लगे है।  बहरहाल जो भी हो 29 अप्रैल तक बलिया लोक सभा के लिए नामांकन की आखरी तारीख है। अब देखना होगा कि कौन सी पार्टी भाजपा के सामने किस प्रत्याशी के नाम की घोषणा करती है ताकि बलिया लोक सभा चुनाव के  रणभूमि में दो दो हाथ करने के लिए कौन आता है।

रिपोर्ट-पिंटू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा