बलिया : कोरोना पॉजिटिव बालिका स्वस्थ व लक्षणविहीन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम

बलिया : कोरोना पॉजिटिव बालिका स्वस्थ व लक्षणविहीन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम



बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने स्पष्ट किया है कि जनपद बलिया में अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बच्ची के संबंध में कुछ गैर जिम्मेदार व शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही है, जो सरासर गलत है।

उन्होंने बताया कि यह बच्ची पूर्णता स्वस्थ है। इस प्रकार की गलत खबर फैलाने वाले सभी व्यक्तियों को चेतावनी दी है कि उनके विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं व अफवाह फैलाने के संबंध में विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। इसलिए तत्काल इस तरह की सूचना का अपने सोशल मीडिया से खंडन करें और उसे हटाएं। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से भी अपील है कि इस प्रकार की गैर जिम्मेदार व्यक्तियों को हतोत्साहित करें। जिला प्रशासन द्वारा सभी को नियमित रूप से अपडेट दिया जाता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर