घर से भागकर थाने पहुंचे प्रेमी युगल, एसओ ने कराई शादी

घर से भागकर थाने पहुंचे प्रेमी युगल, एसओ ने कराई शादी


कानपुर। कहते हैं कि प्यार वक्त और हालात नहीं देखता है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में घर से भागे प्रेमी युगल ने ऐसा कर दिखाया। परिजनों के डर से भागकर थाने पहुचें प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने जिन्दगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। एसओ ने प्रेमी युगल की शादी करा फर्ज निभाया।

प्रेमी युगल एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर जिंदगी भर के साथी बन गए। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी युवती का गांव निवासी एक युवक से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के होने पर एक साथ जिंदगी गुजरना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों के रिशते की भनक लड़की के परिजनों को लग गई थी। लड़की पक्ष ऊंच नीच के कारण शादी को तैयार नहीं थे। तीन दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। शनिवार देर शाम थाने पहुंचे प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसओ ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। काफी समय तक लकड़ी के परिजन सहमत नहीं हुए। आखिरकार परिजनों के सामने दोनों ने जान देने की बात कही। जिसपर एसओ ने दोनों को बालिंग होने पर लड़की को उसके प्रेमी के साथ भेजकर तत्काल शादी करने की हिदायत दी। रविवार देर शाम अग्नि के समक्ष फेरे लेने के बाद एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बन्धन में बंध गए । एसओ ने बताया लॉकडाउन का पालन कर दोनों ने शादी की है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश