बलिया : शिक्षक-कर्मचारियों की इन पांच मांगों को लेकर DM से मिले अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह

बलिया : शिक्षक-कर्मचारियों की इन पांच मांगों को लेकर DM से मिले अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह


बलिया। कोविड-19 ड्यूटी में लगे शिक्षक- कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोमवार को मिले। जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा हर शिक्षक-कर्मचारी शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन पूरी तन्मयता से कर रहा है। लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपते  हुए त्वरित निदान की अपेक्षा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने सार्थक आश्वासन दिया है। 



ये है मांगें

-ड्यूटी में लगे समस्त शिक्षक-कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा किट उपलब्धि कराई जाए।

-अधिक समय से ड्यूटी कर रहे शिक्षक-कर्मचारियों की भी जांच कराई जाए।

-ड्यूटी में लगे सभी शिक्षक कर्मचारियों को निर्धारित बीमा से आच्छादित किया जाय।

-अधिक समय से ड्यूटी कर रहे शिक्षक-कर्मचारियों की अगली डिप्टी में कम से कम 3 सप्ताह का अंतराल रखा जाय।

-यदि रेलवे व रोडवेज कर्मी पर्याप्त संख्या में हो तो वहां से शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...