महिला ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, लिखा एसपी को पत्र

महिला ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, लिखा एसपी को पत्र

मनियर (बलिया) । क्षेत्र के कस्बा निवासी नाज रीना पत्नी इसराइल ने पुलिस अधीक्षक  सहित जिला अधिकारी  व पुलिस महानिदेशक व राज्य महिला आयोग लखनऊ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय के लिए गुहार लगायी। उक्त महिला नाजरीना ने अपने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अपने नाम की जमीन में पार्लर की दुकान चलाकर अपने दो बच्चों का भरण पोषण करती थी। कुछ दीन के लिए मैके गयी थी। वापस आने पर देखा कि मेरी दुकान व रूम में ताला पति द्वारा लगा दिया गया है। ताले को खोलने की मांग करने पर मेरे पति ने चाबी देने की बजाय मुझसे उलझ गए।


जिनके समर्थन में मेरे देवर सहित पति के दो बड़ी भाई ने मिलकर मुझे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया एवं घर छोड़ देने के साथ ही गावं वापस दिखाई देने पर जिंदा जला देने की धमकी दी। घर का ताला खुलवाने के लिए मैंने थाने का चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने तहसीलदार बाँसडीह के आदेश को भी नजर अंदाज  किया और  न्याय दिलाने के बदले उल्टे आरोपियों की मदद में पुलिस लगी है। अब मैं अपने बच्चों के साथ घर से बेघर होकर इधर-उधर घूम रही हूं कहीं से न्याय मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।  परेशानियां झेलते झेलते अब  आत्महत्या करने जैसी विचार मन में उत्पन्न हो रहा है। प्रार्थीनी ने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने व घर का ताला खुलवाने के लिए गुहार लगाई है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश