बलिया में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, मचा हड़कम्प

बलिया में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, मचा हड़कम्प


नगरा, बलिया। नगरा पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक को उसके घर गड़वार थाना क्षेत्र के चंवरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ जनवरी 2020 में खंड शिक्षा अधिकारी नगरा ने मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने पूर्वांचल को बताया कि शिक्षक अवनीश कुमार भारद्वाज पुत्र कन्हैया लाल पर फर्जी प्रमाणपत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रहा था। मामला खुलने पर खंड शिक्षा अधिकारी नगरा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई। मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षक अपने घर चंवरी पर मौजूद है। सूचना के आधार पर आरोपित शिक्षक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विभागीय जांच में शिक्षक का बीएड प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था।

देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल