बलिया : पंकज सिंह ने BSA को सौंपा महिला शिक्षामित्रों द्वारा तैयार मास्क

बलिया : पंकज सिंह ने BSA को सौंपा महिला शिक्षामित्रों द्वारा तैयार मास्क



बलिया। पांव पसारती वैश्विक महामारी कोरोना का चेन टूटे, इसको लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ विभिन्न संगठन और कर्मचारी दिन-रात जुटे है। इस बीच, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ से जुड़ी महिला शिक्षामित्रों ने दिन-रात मेहनत कर लगभग 1000 हस्तनिर्मित मास्क तैयार की, जिसे संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बीएसए शिवनारायण सिंह को सौंपा। शिक्षा मित्रों की इस पहल की सराहना बीएसए ने की। 

पंकज सिंह ने कहा कि पूरा विश्व संक्रमणकाल से गुजर रहा हैं। इतने एहतियात के बाद भी संक्रमितों की संख्या में लगातर वृद्धि होना, चिंतनीय हैं। इसे देखते हुए शिक्षामित्र डिम्पल सिंह, अंजू सिंह, उर्मिला रावत, सुशीला वर्मा, निरुपमा सिंह, रंजना सिंह, अल्का रानी उपाध्याय, सुमन तिवारी व अनिता चौहान ने 1000 मास्क तैयार कर मिशाल प्रस्तुत किया है। पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ इस विषम परिस्थिति में मास्क का निर्माण कर महिला शिक्षामित्रों ने समाज को संदेश देने का काम किया है। 

पंकज सिंह ने कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम करते हुए आम जन से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग हर हाल में करने का सुझाव दिया है। इस मौके पर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक राजेश सिंह के अलावा अमृत सिंह, राजेश प्रजापति, शशिभान सिंह, अमित मिश्र, बृजेश सिंह आदि रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क