बलिया : हॉटस्पाट इलाके पूरी तरह सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

बलिया : हॉटस्पाट इलाके पूरी तरह सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा


बैरिया, बलिया। बैरिया नगर पंचायत व चार ग्राम पंचायतों चांद दियर, खवासपुर, जगदेवां (पांडेयपुर) व भैंसहा में कोरोना के कुल आठ पॉजिटिव मामले मिलने के बाद पांचों को हॉटस्पाट घोषित कर इन्हें सील करने के साथ ही जगह-जगह पर बैरिकेटिंग कर सार्वजनिक आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया है। इन सभी क्षेत्रों में पुलिस का सख्ता पहरा बैठा दिया गया है। 

बैरिया नगर पंचायतों को आधा दर्जन स्थानों पर बांस बल्लियों से घेरवाकर बैरिकेटिंग कर दिया गया है। जिस में बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग, बैरिया सब्जी मंडी-कुंवरटोली मार्ग, बैरिया बीबी टोला-मिर्जापुर मार्ग, बीबी टोला -तिवारी के मिल्की मार्ग, भागड़नाला पुल को पुलिस ने बांस-बल्लियों से इस तरह घेर दिया गया है कि उस रास्ते पैदल भी आदमी नहीं आ-जा सकता है। क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति है। सभी दुकानें, बैंक, पोस्ट आफिस सहित सभी सरकारी व प्राइवेट प्रतिष्ठानों पर ताला लटक गया है। मुख्य मार्ग (एनएच 31) पर पुलिस के पहरे में प्रवासी कामगारों को बिहार जाने की छूट है। यहां के लोगों को पुलिस बड़े ही आदरपूर्वक वापस लौटा दे रही है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे