बलिया : राशनकार्ड धारक न करें यह काम, वरना...

बलिया : राशनकार्ड धारक न करें यह काम, वरना...


बलिया। कोटेदार के यहां से सस्ता खाद्यान्न उठाकर उसे ऊंचे दाम पर खुले बाजार में बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने जनपद के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को सचेत करते हुए कहा है कि उन्हें उचित दर की दुकानों में उचित सब्सिडीयुक्त रियायती दर पर या निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है, वे किसी भी व्यापारी को ना बेचें। अगर इसकी शिकायत मिलती है या कहीं सरकारी राशन बेचते हुए पाया जाता है तो संबंधित कार्डधारक का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

किसी अपात्र को जारी है कार्ड तो 15 दिन के अंदर कर दें समर्पण

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने यह भी कहा है कि अति गरीब बेसहारा परिवार को जारी अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना में यदि किसी अपात्र का राशन कार्ड जारी हो गया हो तो वह स्वेच्छा से 15 दिन के अंदर अपने तहसील के आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में समर्पण कर दें। यदि जांच में अपात्र परिवार में इस प्रकार का राशन कार्ड पाया जाएगा तो उससे रिकवरी की कार्यवाही तो होगी ही, साथ ही उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक