बलिया : निगरानी समितियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया अलर्ट

बलिया : निगरानी समितियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया अलर्ट


मनियर, बलिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट IAS अन्नपूर्णा गर्ग ने आदर्श नगर पंचायत मनियर कार्यालय पर बुधवार को निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी वार्ड की निगरानी समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके कर्तव्य एवं दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी दी। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की तिथिवार सूची बनाई जाय, जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें 28 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रखा जाय। होम क्वाॅरंटाइन का उल्लंघन कर रहे हैं, उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाय। 

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस रोग का इलाज सिर्फ व सिर्फ सावधानी ही है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का प्रयोग बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति की आकस्मिक मौत हो जाती है तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाय। बिना प्रशासन की अनुमति उसका दाह संस्कार न किया जाय। जो लोग क्वाॅरंटाइन हैं, उनके घर का चिन्हित व्यक्ति ही आवश्यक कार्यों हेतु घर के बाहर निकले। 

बताते चलें कि आदर्श नगर पंचायत में 14 निगरानी समितियों का गठन किया गया है, जिसमें वार्ड मेंबर, सफाई कर्मी व सफाई नायक समिति के सदस्य हैं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय, सभासद अमरेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, गिरजा शंकर राय, विनय जयसवाल, सभासद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, प्रभुनाथ उपाध्याय, सुतांशु गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद थे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली