बलिया : BORDER के इस थाने पर अचानक पहुंचे एसपी ने दिया यह निर्देश

बलिया : BORDER के इस थाने पर अचानक पहुंचे एसपी ने दिया यह निर्देश


बैरिया, बलिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बुधवार की दोपहर बैरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने यूपी-बिहार सीमा की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी से जानकारी लेने के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं यूपी-बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से सीमा पर सारी गतिविधियों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिये।

मुकदमों के विवेचना रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ ही सभी उपनिरीक्षकों को फटकार लगाते हुए एसपी ने लंबित सारी विवेचनाओं का जल्द से खत्म करने का दिशा निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी भी कार्य में लापरवाही हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं मालखाना का निरीक्षण करने के साथ ही मालखाना रजिस्टर का भी अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक साफ-सफाई को लेकर काफी नाराज दिखे। एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिये कि तत्काल थाना परिसर की साफ-सफाई करायें। अगली बार आऊं तो कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। इस मौके पर चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट