बलिया : बछड़े का अवशेष बरामद, पांच गिरफ्तार

बलिया : बछड़े का अवशेष बरामद, पांच गिरफ्तार


नरही, बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के उजियार गांव में रविवार की रात बछड़े को मारने का सबूत मंगलवार को मिल गया। इस पूरी घटना में पुलिस की भूमिका पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वही, बछड़े के अवशेष का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक द्वारा किया गया।

एक ही वर्ग के दो पक्षों में विवाद के दौरान बछड़े के मारे जाने का मामला प्रकाश में आया था। इससे गांव में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर सोमवार को एएसपी संजय यादव, सीओ चंद्रकेश सिंह व एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में इन सभी ने बछड़े के मारे जाने की बात को स्वीकार भी किया, लेकिन सुबूत न होने के कारण पुलिस लौट गयी। 

इसी बीच जिस जगह पर बछड़े को मारकर उसका सिर जमीन में गाड़ा गया था, वहां पर कुत्ते व जंगली जानवरों ने मिलकर अवशेष को बाहर निकाल लिया। मौके पर बछड़े की खाल भी बरामद हुई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। साथ ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है।


कमल राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे