किराया के नाम पर श्रमिकों से वसूली शर्मनाक : रिजवी

किराया के नाम पर श्रमिकों से वसूली शर्मनाक : रिजवी


सिकन्दरपुर, बलिया। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने प्रदेश सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मजदूर बलिया आये है। उनसे ट्रेन के किराया के नाम पर पैसा लिया गया है। समाचार पत्रों को पढ़कर मन बिल्कुल ब्यथित हो गया। सरकार कह रही है कि एक भी मजदूर से किराया नही लिया जायेगा, क्या वह झूठ है। और यह झूठ है तो इससे दुर्भग्यपूर्ण और कुछ भी नही हो सकता। 

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि देश के विकास के स्वरूप को संजाने और संवारने में जो मजदूर वर्ग अपना सर्वत्र लगा दिया, आज विपत्ति के समय सरकारे उन्हें अपने हाल पर छोड़ दी है, अन्यथा महाराष्ट्र जैसा हादसा नहीं होता। सरकार की बेपरवाही के कारण मजदूर आज रेल की पटरियों या अन्य रास्तो से घर जाने को मजबूर है। विधानसभा सिकंदरपुर के कई गांव में अगलगी की घटना हुई, आज तक सरकार द्वारा उनको सरकारी सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराया गया। मालदह गांव में दो बच्चो की आकाशीय बिजली से मौत हो गई, अभी तक उनको सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई गई। 

पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने सरकार से मांग किया कि देश के जिस हिस्से में भी मजदूर है और वह अपने घर जाना चाह रहे है तो सरकार को उन्हे बिना एक पैसे लिए घर तक पहुंचाने का इंतजाम करना चाहिए, क्योंकि मजदूरों का विश्वास जीते बिना देश को विकास के पथ पर अग्रसर नही किया जा सकता।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...