बलिया : शराब की पांच दुकानों पर DM ने लगाया जुर्माना, मचा हड़कम्प

बलिया : शराब की पांच दुकानों पर DM ने लगाया जुर्माना, मचा हड़कम्प


बलिया। सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने के आरोप में जिलाधिकारी ने पांच शराब की दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है कि भविष्य में दुकान पर सोशल डिफेंस का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराएं। 

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने विदेशी मदिरा दुकान सीयर, बलिया चौक, रेलवे स्टेशन बलिया, रानीगंज व मॉडल शॉप बलिया के अनुज्ञापी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। सभी अनुज्ञापियो ने अपनी आख्या सौंपी। किसी के जवाब से यह साबित नहीं हुआ कि इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंस अंत का पालन किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने इन पांचों दुकानों पर 10-10 हजार का जुर्माना ठोंकते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।



Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली