12 मई को शुरू हो रही रेल सेवा की जान लें खास बातें, ताकि...

12 मई को शुरू हो रही रेल सेवा की जान लें खास बातें, ताकि...


गोरखपुर। रेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय की सहमति से यात्री ट्रेन सेवाओं को आंशिक रूप से खोलने के क्रम में 12 मई 2020 से 15 जोड़ी विशेष गाड़िया चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इन विशेष गाड़ियो का किराया नियमित टाईम-टेबुल्ड, राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों अथवा रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशालय द्वारा नोटिफाइड नियमित टाइम-टेबुल्ड ट्रेनों के समतुल्य होगा।

टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) के वेबसाइट अथवा मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑन- लाइन ही होगा। आईआरसीटीसी एजेंट अथवा रेलवे एजेंट द्वारा टिकटों के बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। अग्रिम आरक्षण अवधि अधिकतम 7 दिनों की होगी। केवल कन्फर्मड टिकट ही बुक किए जाएंगे। आरएसी/ वेटिंग लिस्ट अथवा ऑन बोर्ड टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार टिकटों की करेंट, तत्काल एवं प्रीमियम तत्काल बुकिंग भी नहीं होगी। मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों हेतु बर्थ आरक्षण की व्यवस्था नियमित टाइम-टेबुल्ड ट्रेन के अनुसार होगी। यदि किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं है तो ऐसी दशा में बर्थ का कोटा पूर्व के स्टेशन को हस्तांतरित हो जाएगा।

गाड़ी के छूटने के 24 घंटे पहले तक टिकटों का ऑन लाइन निरस्तीकरण किया जा सकेगा। कैंसिलेशन चार्ज किराए का 50 प्रतिशत होगा। इस दौरान सभी प्रकार के टिकट काउंटर बन्द रहेंगे। किराए में कोई कैटरिंग चार्ज सम्मिलित नहीं होगा। प्री-पेड, मील बुकिंग तथा ई- कैटरिंग की सुविधा भी नहीं रहेगी। बहरहाल, आईआरसीटीसी द्वारा सीमित मात्रा में खाने-पीने एवं बॉटल बंद पीने के पानी की व्यवस्था भुगतान के आधार पर की जाएगी, जिसका विवरण टिकट बुक करते समय उपलब्ध होगा।

सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। यात्री गण गाड़ी छूटने के 90 मिनट से दो घंटे पूर्व स्टेशन पहुंचे। यात्री कन्फर्म टिकट के साथ ही स्टेशन आवें। यात्री के साथ अन्य व्यक्ति को स्टेशन आने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किये जायेंगे। सभी यात्री अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करें। यात्रा के दौरान गाडियों में कंबल एवं लिनेन की आपूर्ति नहीं होगी।

नोट : 

01.कृपया खाने पीने की सामग्री एवं आवश्यकतानुसार चादर इत्यादि साथ लेकर चलें।
02.इन 15 जोड़ी गाड़ियों में से कोई भी गाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे के किसी भी स्टेशन से नहीं जाएगी।
          
          

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी