बलिया : कर्तव्य-पथ पर सावधानी जरूरी, BSA ने किया सचेत

बलिया : कर्तव्य-पथ पर सावधानी जरूरी, BSA ने किया सचेत


बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को लेकर सचेत किया है। 

बीएसए ने कहा है कि आप सभी रोडवेज बलिया एवं रेलवे स्टेशन बलिया पर 'बाहर' से आ रहे समस्त श्रमिकों एवं प्रवासियों का पंजीकरण का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आप सभी  सचेत रहते हुए पंजीकरण के समय आवश्यक दूरी बनाए रखें। मास्क एवं सेनीटाइजर का सदैव प्रयोग करें। आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पूर्णता पालन करें। कर्तव्य-पथ पर चलते हुए किसी भी प्रकार से आप संक्रमण से बच सकें। 

यह भी उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया है कि कोरोना ड्यूटी में लगे प्रत्येक कर्मचारी शिक्षक उसी प्रकार महत्वपूर्ण है, जिस प्रकार से उच्च स्तरीय अधिकारी। अतः ड्यूटीरत समस्त शिक्षक  आश्वस्त रहे कि कोरोना महामारी के अंतर्गत देय समस्त सुविधाएं उन्हें भी अनुमन्य होंगी।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक