कोरोना पॉजीटिव केस को लेकर आया बलिया डीएम का यह बयान

कोरोना पॉजीटिव केस को लेकर आया बलिया डीएम का यह बयान


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जनपद बलिया में तहसील बैरिया गांव चांद दियर निवासी राहुल कुमार पुत्र अशोक साह का कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह जनपद का पहला केस है। अभी तक जनपद ग्रीन जोन में था। ये अहमदाबाद से जौनपुर से ट्रेन संख्या 09455 से 04.05.2020 को पहुंचा था। जौनपुर से बलिया रोडवेज की बस से 05.05.2020 को पहुंचा। बलिया पहुंचने पर DAV इंटर कॉलेज बेल्थरारोड में quarantine करवाया गया।


07.05.2020 को सैंपल लिया गया, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव 11.05.2020 की सुबह आया। राहुल कुमार को  COVID Care facility में ले जाया जा रहा है। राहुल की उम्र 16 वर्ष है और उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं था। हालांकि राहुल के अलावा और 9 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जो नेगेटिव हैं। जो व्यक्ति राहुल के साथ Quarantine centre पर रह रहे थे, उनको पुनः institutional quarantine करते हुए सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से बैरिया व रेवती विकासखंड के व्यक्ति हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे